फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोग बनना चाहते हैं टीम इंडिया का कोच, कौन दे पाएगा विराट के चहेते शास्त्री को टक्कर?

Thu, 01 Aug 2019 02:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ravi shastri virat kohli
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए 2000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि, बैंगलौर मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड को मिले आवेदन में ऐसे बड़े नामों की कमी है, जो टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री को चुनौती दे पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माइक हेसन
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी, जिनके पास कोचिंग का बहुत ज्यादा अनुभव है, उन्होंने भी टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच माइक हेसन ने भी अपना आवेदन कोच पद के लिए बीसीसीआई को भेजा है। भारतीय दावेदारों में रॉबिन सिंह और लालचंद राजपूत ने इस पद के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
महेला जयवर्धने - फोटो : social Media
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक जयवर्धने ने अभी तक अपने आवेदन नहीं भेजे हैं। मिरर के रिपोर्ट में बताया गया है कि कई अंतरराष्ट्रीय एप्लिकेशन भी आए हैं। इसके कारण बीसीसीआई को सभी नामों के मूल्यांकन करने में अधिक समय लग सकता है।

4 of 5
जोंटी रोड्स
साथ ही, यह पुष्टि भी की गई है कि, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने फील्डिंग कोच के लिए आवेदन किया है। टीम इंडिया के वर्तमान कोचिंग स्टाफ को वेस्टइंडीज दौरे तक एक एक्सटेंशन दिया गया है। विंडीज दौरे पर भारतीय टीम टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम का कोच चुनने का जिम्मा 1983 में देश को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव, टीम इंडिया के दो बार कोच रह चुके पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ और भारत की पहली महिला क्रिकेट कप्तान शांता रंगास्वामी को सौंपा गया है। कपिल देव की अगुआई वाली यही क्रिकेट सलाहकार समिति नए कोच पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें