फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा को फटकार, बीसीसीआई ने मांगा जवाब

Mon, 08 Jul 2013 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'सर' रवींद्र जडेजा को अपने वरिष्ठ साथी खिलाड़ी सुरेश रैना से वनडे मैच के दौरान मैदान पर ही भिड़ना महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन


विंडीज के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान जडेजा के बार-बार रैना से झगड़ने से नाराज बीसीसीआई ने अपनी गहरी नाराजगी जताई है और जडेजा को जमकर लताड़ भी लगाई।

साथ ही बीसीसीआई ने इस मामले में जडेजा से लिखित में जवाब भी मांगा है।

पांच जुलाई को त्रिकोणीय वनडे सीरीज में विंडीज के खिलाफ जारी मैच में जडेजा ने उस समय अपना आपा खो दिया जब रैना ने उनके ओवर में दो कैच टपकाए। रैना ने 26वें और 32वें ओवर में कैच छोड़े थे।

कैच छोड़ने के दौरान दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन जब मेजबान टीम का नौवां विकेट गिरा तो रैना ने जडेजा को सफाई देने की कोशिश की और इस दौरान दोनों में बहस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भारतीय क्रिकेटरों के बीच बढ़ते बहस को देखते हुए कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

दोनों यहीं नहीं थमे और पवेलियन लौटने के दौरान एक बार फिर आपस में भिड़ गए। कहा जा रहा है कि जडेजा ने रैना पर कुछ तंज भी कसे जिसमें उन्होंने कहा कि जैसे अपनी कप्तानी गंवाई और अब कैच टपका रहे हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें