बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति लोढ़ा पैनल के सदस्य नौ अगस्त को दिल्ली में मिलेंगे।
सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बाद सुधार लाने के लिए मजबूर बीसीसीआई ने लोढ़ा पैनल से मिलने का अनुरोध किया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य एसोसिएशन के कई अधिकारियों पर तलवार लटकी है, इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि सुधार को लागू करवाने में लोढ़ा पैनल बीसीसीआई की मदद करेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि अनुराग ठाकुर और संजय शिर्के के साथ बीसीसीआई के वकील भी लोढ़ा पैनल के सदस्यों से मिलेंगे।
लोढ़ा समिति के सिफारिशों के लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट संघ (केएससीए) में 18 जुलाई को होने वाले चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ 19 जुलाई को चुनाव कराया गया जिसमें राज्य सरकार के मंत्री इमरान रजा अंसारी को नया अध्यक्ष चुन लिया गया था, लेकिन कोर्ट ने इस चुनाव को गलत और अमान्य करार दिया।