भारतीय क्रिकेट कंट्रोल अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना पॉजिटिव नहीं बल्कि निगेटिव हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने अपने सचिव के कोरोना संक्रमित होने की खबरों का खंडन किया है। बताते चलें कि स्नेहाशीष की पत्नी मोम गांगुली और सास-ससुर के साथ-साथ उनके भी कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह थी। स्नेहाशीष ने कहा, 'मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और रोज ऑफिस जा रहा हूं। मेरे अस्वस्थ होने की चल रही खबर पूरी तरह आधारहीन है। ऐसी मुश्किल घड़ी में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।' स्नेहाशीष ने हालांकि अपने परिवार के सदस्यों के बारे में कोई सफाई नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग उनकी पत्नी और सास-ससुर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर चुका है।