फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का 100वां टेस्ट: तमाम गिले-शिकवे को भुलाकर गांगुली ने कोहली को दी शुभकामनाएं, संन्यास को लेकर कही ये बात

Thu, 03 Mar 2022 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गांगुली के एक वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने विराट को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह भारतीय दिग्गज बल्लेबाज कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगा।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में शुक्रवार से खेला जाने वाला टेस्ट विराट कोहली के लिए खास रहने वाला है। यह उनके करियर का 100वां टेस्ट होगा। इसको लेकर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कोहली को शुभकामना संदेश दे चुके हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी विराट को 100वें टेस्ट के लिए बधाई दी है। पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद विराट और गांगुली के बीच हुआ विवाद काफी चर्चाओं में रहा था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने शेयर किया गांगुली का वीडियो
गांगुली के एक वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने विराट को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह भारतीय दिग्गज बल्लेबाज कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। 33 साल के कोहली 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और ईशांत शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया था।

विज्ञापन


गांगुली ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा?
गांगुली ने कहा- जब आप अपने देश के लिए खेलना शुरू करते हो तो 100 टेस्ट खेलना सपना होता है। यह विराट के लिए एक खास पल है। भारतीय क्रिकेट के लिए भी यह एक शानदार उपलब्धि है। मैं खुद 100 टेस्ट खेल चुका हूं और मुझे पता है कि इस मुकाम तक पहुंचने पर कैसा महसूस होता है। 

गांगुली ने बताया विराट कितना और खेल सकेंगे
गांगुली ने कहा- विराट कोहली का क्रिकेट में सफर शानदार रहा है। उन्होंने पिछले 11 साल में क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल कीं। बीसीसीआई की ओर से और एक पूर्व कप्तान के रूप में जिन्होंने 100 टेस्ट खेले हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गांगुली ने कहा कि कोहली के पास अभी भी काफी समय बचा है। उन्होंने कहा- कोहली का शानदार करियर रहा है। उनके पास अभी भी कई और रिकॉर्ड बनाने का काफी समय बचा है। 


क्या था सौरवा गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद?
विराट और गांगुली पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद आमने-सामने आ गए थे। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे पर सीधे तौर पर कोई बयानबाजी नहीं की। टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद विराट को वनडे की कप्तानी से बीसीसीआई ने हटा दिया था। इसको लेकर गांगुली ने कहा था कि उन्होंने खुद और चयनकर्ताओं ने विराट से कप्तानी के मसले पर बात की थी।
विज्ञापन


इससे विराट नाराज हो गए थे और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि किसी ने कप्तानी से हटाने के मसले पर कोई जानकारी नहीं दी थी। बस अचानक से फोन कॉल कर हटा दिया गया था। कोहली के इस बयान पर गांगुली ने कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया था और कहा था कि बीसीसीआई ही इसका जवाब देगा। इसके बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें