फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओए बैठक में नाडा और बोर्ड चुनाव पर होगी चर्चा 

Tue, 13 Aug 2019 06:52 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vinod rai - फोटो : file photo
विज्ञापन

बीसीसीआई के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने और बोर्ड के चुनावों पर मंगलवार को यहां होने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) की बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते बीसीसीआई के नाडा के अंतर्गत आने पर सहमति जताने के बाद सीओए की यह पहली बैठक होगी। सीओए सदस्यों के चर्चा करने की संभावना है कि इस नए बदलाव को कैसे बीसीसीआई के संविधान में जगह दी जाए। वर्षों के इनकार के बाद बीसीसीआई नई दिल्ली में खेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपने सीईओ राहुल जौहरी की बैठक के बाद पिछले शुक्रवार को नाडा के दायरे में आने पर सहमत हो गया।

माना जा रहा है कि डोपिंग के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति के कारण सीओए इस मुद्दे पर लंबी चर्चा कर सकता है। सीओए में अध्यक्ष विनोद राय के अलावा डायना इडुल्जी और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) रवि थोडगे भी शामिल हैं। समिति राज्य संघों के चुनाव के संदर्भ में और इसके बाद होने वाले बीसीसीआई के चुनावों को लेकर भी स्थिति का जायजा लेगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई चुनाव 22 अक्तूबर को होने हैं। समिति इस पर भी गौर करेगी कि कितने राज्य संघों ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अपनाया है और कितने संघ अब भी इसका अनुपालन नहीं कर सकते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें