फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: क्या विदेशी लीग में नहीं खेल पाएंगे रिटायर्ड प्लेयर्स? बोर्ड लाएगा नई पॉलिसी; मीटिंग में लिए गए ये फैसले

Sat, 08 Jul 2023 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने अपने रिटायर्ड खिलाड़ियों के लिए विदेशी टी20 लीग में उनकी भागीदारी के संबंध में एक पॉलिसी तैयार करने का एलान किया है। ऐसा इसलिए ताकि अच्छे खिलाड़ी विदेशी लीगों से अच्छे ऑफर के चक्कर में पहले रिटायरमेंट न ले लें। 
विज्ञापन
बीसीसीआई रिटायर्ड खिलाड़ियों को लेकर पॉलिसी ला सकता है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की शुक्रवार को हुई मीटिंग में कई फैसले लिए गए। जहां एक तरफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले सीजन के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के नियम में कुछ बदलाव किए गए, वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी टी20 लीगों में खेलने को लेकर भी बातचीत हुई। इतना ही चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स में टीम इंडिया की भागीदारी और वर्ल्ड कप से पहले स्टेडियम के अपग्रेडेशन पर भी फैसले लिए गए। 
विज्ञापन
Trending Videos

रिटायर्ड क्रिकेटर्स के लिए पॉलिसी लाएगा बीसीसीआई

दरअसल, पिछले कुछ समय से भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी लीगों में खेलने की खूब मांग उठ रही है। हालांकि, मौजूदा खिलाड़ियों को इसकी सख्त मनाही है, जबकि कुछ रिटायर्ड क्रिकेटर्स विदेशी लीगों में खेल रहे हैं। अब बीसीसीआई ने अपने रिटायर्ड खिलाड़ियों के लिए विदेशी टी20 लीग में उनकी भागीदारी के संबंध में एक पॉलिसी तैयार करने का एलान किया है। ऐसा इसलिए ताकि अच्छे खिलाड़ी विदेशी लीगों से अच्छे ऑफर के चक्कर में समय से पहले रिटायरमेंट न ले लें। 


आईएल20 लीग के दौरान उथप्पा

एक-दो महीने में लिया जा सकता है फैसला

विदेशों में इसका दौर चला है और कई क्रिकेटर्स लीग क्रिकेट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का फैसला ले रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि हम ऐसे किसी रिटायरमेंट को रोकने के लिए एक नीति लाएंगे। एक या दो महीने में नीति तय हो जाने पर, हम इसे मंजूरी के लिए अपेक्स काउंसिल को वापस भेज देंगे।

मौजूदा समय में जो भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हैं, सिर्फ वे विदेशी टी20 लीग में खेल सकते हैं। लेकिन रिटायर्ड खिलाड़ियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और वह अब आईपीएल की दौड़ में भी नहीं हैं। वे सब विदेशी टी20 लीग में भाग ले रहे हैं। इसने बीसीसीआई अधिकारियों को परेशान कर दिया है। 

ये खिलाड़ी खेल रहे विदेशी टी20 लीग



इरफान और यूसुफ पठान, पार्थिव पटेल, श्रीसंत और स्टुअर्ट बिन्नी जिम एफ्रो टी10 लीग में खेलते दिखेंगे। अंबाती रायडू यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट का हिस्सा होंगे। रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान ने साल की शुरुआत में ILT20 में हिस्सा लिया था। इनमें से कई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए स्टार रह चुके हैं। ऐसे में इनके दूसरे लीग में खेलने से स्पॉन्सर्स उस विदेशी लीग में आकर्षित हो सकते हैं। बीसीसीआई ऐसा नहीं चाहता है। हालांकि, बोर्ड का यह भी कहना है कि वह टैलेंट को कहीं बाहर व्यर्थ नहीं होने देना चाहते। इसलिए वह रिटायर्ड खिलाड़ियों के लिए भी पॉलिसी लाने जा रहा है ताकि वह भी विदेशी लीगों में खेलने से बचें।

एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "रिटायर्ड खिलाड़ियों को शांत रहने के लिए मजबूर करना इतना आसान नहीं है क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं।" ऐसा कहा जा रहा है कि बोर्ड इस पर कानूनी राय लेगा। बीसीसीआई रिटायर्ड खिलाड़ियों को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मांगने के लिए भी कह सकता है, जिसके लिए दिशानिर्देश अभी तक निर्धारित नहीं किए गए हैं।

एशियन गेम्स के लिए ऐसी होगी टीम इंडिया

इसके अलावा बीसीसीआई इस साल सितंबर में चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों टीमों को भेजेगा। हालांकि, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के साथ एशियाई खेलों के शेड्यूल के ओवरलैप को देखते हुए, बीसीसीआई विश्व कप में भाग नहीं लेने वाले खिलाड़ियों में से एशियाई खेलों में खेलने के लिए चयन करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स में शिखर धवन की कप्तानी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में टीम इंडिया खेल सकती है।

विज्ञापन

मैदानों का किया जाएगा अपग्रेडेशन

बीसीसीआई देश में स्टेडियमों के अपग्रेडेशन को लेकर दो चरणों में काम करेगा। पहला चरण आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के आयोजन स्थलों के अपग्रेडेशन से संबंधित होगा, जिसका काम विश्व कप शुरू होने से पहले पूरा किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में बाकी स्थानों का अपग्रेडेशन शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें