भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के कारण आईसीसी को 2.4 करोड़ रुपए का भुगतान करना पड़ा है।
बीसीसीआई को सवा 2 करोड़ रुपए का भुगतान इसलिए करना पड़ा क्योंकि बोर्ड साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने साथ एक अतिरिक्त खिलाड़ी को रखा था।
बीसीसीआई ने मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय दल में एक अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया था। जबकि आईसीसी के नियमों के मुताबिक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कोई भी टीम 15 चयनित खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल कर सकती है, यानी की 15 खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
बीसीसीआई ने धवल के कई तरह के खर्चों के लिए किया भुगतान
हालांकि भारत ने तब तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को त्रिकोणीय सीरीज के समय टीम इंडिया के साथ ही रखा था। बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, बोर्ड ने वर्ल्ड कप के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी टीम में शामिल करने के कारण उस खिलाड़ी के यात्रा, ठहराव और कैटरिंग चार्जेस के रूप में आईसीसी को लगभग सवा 2 करोड़ का भुगतान किया है।
बोर्ड ने अपनी साइट पर 25 लाख के भुगतान की हेडिंग के साथ कुछ अन्य भुगतानों का भी विवरण दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ को 3 लाख 80 हजार डॉलर (2,49,56,500 रुपए, प्रति डॉलर 65.675 की दर से) का अतिरिक्त भुगतान किया।