ऐसे संकेत मिले है कि बीसीसीआई की एडवाइजरी पैनल 29 जुलाई को मीटिंग करने वाली है। जहां टीम इंडिया के नए कोच को लेकर फैसला हो सकता है।
इस दिन एडवाइजरी कमेटी के तीनों सदस्य सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली कोच की खोज पर एजेंडा बीसीसीआई के समक्ष पेश करेंगे।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर के अनुसार, इस दिन यदि कोई उम्मीदवार कोच के पद पर सही बैठता है तो चुना भी जा सकता है।