फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या-केएल राहुल के भाग्य का फैसला अब इनके हाथ में

Thu, 07 Mar 2019 11:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा मामला नवनियुक्त लोकपाल डी के जैन को सौंप दिया है, जो अब इन क्रिकेटरों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


राहुल और पंड्या को एक लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निलंबित किया गया था लेकिन जांच लंबित रहने तक उनका निलंबन हटा दिया गया था। जांच उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोकपाल करेंगे। 

सीओए प्रमुख विनोद राय से पूछा गया कि क्या राहुल और पंड्या को कड़ी सजा मिलेगी, उन्होंने कहा, 'हमने राहुल और पांड्या से जुड़ा मसला लोकपाल को सौंप दिया है। उन्होंने हाल में (इस महीने के शुरू में) पदभार संभाला और अभी हमने उन्हें केवल यही मामला सौंपा है। इस बारे में फैसला करना अब पूरी तरह से उनके अधिकार क्षेत्र में है।'
विज्ञापन


राहुल और पांड्या की टिप्पणियों से विवाद पैदा हो गया था और उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। निलंबन हटने के बाद पांड्या न्यूजीलैंड में टीम से जुड़ गये थे। राहुल अभी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही वनडे टीम का हिस्सा हैं जबकि पंड्या पीठ की चोट से उबर रहे हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें