फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: हर्षित इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा सकेंगे वरुण; टीम में बदलाव क्यों?

Sun, 12 Jul 2026 02:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव हुआ है। हर्षित राणा चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
हर्षित और वरुण - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने हर्षित की जगह जगह प्रिंस यादव को वनडे और वरुण के स्थान पर रवि बिश्नोई को टी20 टीम में शामिल किया है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम
  • 14 जुलाई: पहला वनडे, एजबेस्टन (बर्मिंघम) - दोपहर 3:30 बजे
  • 16 जुलाई: दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन्स (कार्डिफ) - शाम 5:30 बजे
  • 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (लंदन) - दोपहर 3:30 बजे

भारत का जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम
दिन मैच जगह
 23 जुलाई पहला टी20  हरारे
25 जुलाई दूसरा टी20  हरारे
26 जुलाई तीसरा टी20  हरारे
 

चोटिल हो गए थे हर्षित और वरुण
हर्षित और वरुण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने कहा, हर्षित तीसरे मैच के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट का शिकार हुए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे। वहीं, वरुण को तीसरे टी20 के दौरान चोट लगी थी। उनका एमआरआई किया गया जिसमें ग्रेड 2 की हैम्स्ट्रिंग चोट का पता चला है। मेडिकल सलाह के आधार पर वरुण जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह भी बीसीसीआई सीओई में रिपोर्ट करेंगे। 

वापसी करने उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल होंगे। इसके बाद 23 जुलाई से भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी जहां टीम को तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संशोधित भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संशोधित भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें