फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के सम्मान में बीसीसीआई ने किया ये काम, मास्टर-ब्लास्टर को दिया खास तोहफा

Sat, 17 May 2025 07:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने शनिवार को पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करते हुए उन्हें खास तोहफा दिया। बोर्ड ने उन्हें मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में बोर्डरूम समर्पित किया।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI (Screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करते हुए उन्हें खास तोहफा दिया। बोर्ड ने उन्हें मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में बोर्डरूम समर्पित किया। इसका उद्घाटन भी पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने किया। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


'मेरे लिए दिल को छू लेने वाला पल है'
इस दौरान सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- सबसे पहले रोजर, सैकिया जी, राजीव राय और रोहन का बहुत-बहुत धन्यवाद। बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों और अधिकारियों का धन्यवाद। आपको यकीन नहीं होगा कि मैं पहली बार ऐसा असल जिंदगी में देख रहा हूं। क्योंकि यहीं से मेरे लिए यह सब शुरू हुआ था। मेरे नाम पर एक कमरे का नाम रखा जाना, मेरे लिए वाकई दिल को छू लेने वाला पल है।

'ये अनमोल पल हैं'
उन्होंने आगे कहा, इसकी खासियत ये अनमोल ट्रॉफियां हैं। यह इस बात का प्रतिबिंब है कि आधिकारिक धारक और खिलाड़ी किस तरह से योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में सक्षम रहे हैं, जिससे देश को यह हासिल करने में मदद मिली है। इसलिए ये अनमोल पल हैं। ये ऐसे क्षण हैं जब पूरा देश एक साथ आता है और जश्न मनाता है।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर - फोटो : BCCI (Screengrab)
बीसीसीआई ने शुरू की नई पहल
बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए नई पहल शुरू की है। हाल ही में बोर्ड ने पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी मुंबई स्थित हेडक्वार्टर में बोर्डरूम के जरिए सम्मानित किया था। इसका नाम '10000 गावस्कर' है। शनिवार को बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर को 'एसआरटी 100' नाम से बोर्डरूम समर्पित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें