बुमराह ने पिछले साल किया प्रभावित
बुमराह ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। बुमराह को हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस भारतीय तेज गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 32 विकेट लिए थे। बुमराह ने पिछले साल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ की थी। बुमराह ने फिर अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में प्रभावित किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 8.26 के औसत से 15 विकेट लिए थे। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था जिसमें भी बुमराह का योगदान काफी अहम रहा था। बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चना गया था।
मंधाना का प्रदर्शन रहा दमदार
28 साल की मंधाना वर्ष 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। मंधाना ने 2024 कैलेंडर वर्ष में 743 रन बनाए थे और उन्होंने चार वनडे शतक लगाए जो महिलाओं के क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल 100 से अधिक बाउंड्री लगाई जिसमें 95 चौके और छह छक्के शामिल हैं। इस 28 वर्षीय क्रिकेटर के वनडे मुकाबलों में 57.86 की औसत और 95.15 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मंधाना ने 2024 साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में 29 रन बनाकर की थी। इसके बाद उन्हें अगले वनडे के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ा था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब वह खेलीं तो शानदार फॉर्म में दिखीं।