फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई की बैठक में पहुंचे श्रीनिवासन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में बीसीसीआई कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। लेकि बैठक में बोर्ड के पूर्व और निष्काशित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पहुंच गए। उनके बैठक में पहुंचते ही हंगामा मच गया। मामला इतना बढ़ा कि बैठक अनिश्चितकाल के लिए रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

दरसअल, इस बैठक में न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति और उसके बाद गठित कार्यसमूह की आईपीएल को लेकर की गई सिफारिशों पर चर्चा की जानी थी। इस मामले में श्रीनिवासन अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व बोर्ड प्रमुख श्रीनिवासन के इस बैठक में भाग लेने को लेकर सुबह से ही बीसीसीआई में विरोध के स्वर उठने लगे थे। श्रीनि को बैठक में शामिल करने को लेकर बोर्ड सुबह से ही दो धड़ों में बंट गया।
विज्ञापन

एक तरफ जहां बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया, पूर्व बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार और शशांक मनोहर ने श्रीनि के बैठक में भाग लेने का विरोध किया।
वहीं आईपीएल चेयरमैन और कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला और अन्य अधिकारी वर्ग श्रीनि को बैठक में शामिल किए जाने की पैरवी कर रहे थे। राजीव शुक्ला समूह का मानना है कि श्रीनिवासन को तमिलनाडु क्रिकेट संघ की ओर से बैठक में भाग लेने का हक है।
विज्ञापन

हंगामे के चलते कई अहम फैसले अधर में

शुक्रवार को कोलकाता में बीसीसीआई की बैठक में हंगामे के चलते बोर्ड में होने वाले कई फैसलों पर तलवार लटक गई है। क्योंकि बैठक अब ‌अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई है, लिहाजा कई मुद्दे अब अधर में लटक गए हैं।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में आईपीएल के भविष्य पर अहम फैसले लिए जाने थे। जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्‍थान रॉयल्स का भविष्य क्या होगा, शामिल था।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल- 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में जस्टिस लोढ़ा समिति ने चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर आईपीएल टूर्नामेंट के लिए दो साल के लिए बैन लगाने की सिफारिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें