फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Media Rights: 8200 करोड़ में बिक सकते हैं बीसीसीआई के मीडिया अधिकार, 88 घरेलू मैचों के लिए लग रही बोली

Mon, 07 Aug 2023 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दो दिन पहले ही इसके राइट्स के टेंडर जारी हुए हैं। नीलामी अगस्त के आखिरी हफ्ते में हो सकती है। इससे पहले, 25 अगस्त टेंडर डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
मीडिया राइट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) मार्च 2028 तक पांच साल के चक्र में भारत के 88 घरेलू मैचों के टीवी और डिजिटल अधिकार अलग-अलग बेचकर एक अरब डॉलर (करीब 8200 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर सकता है।
विज्ञापन


नए चक्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 घरेलू मैच (पांच टेस्ट, छह वनडे और 10 टी 20) और इंग्लैंड के खिलाफ 18 मैच (10 टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी 20) हैं। भारत को कुल 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी-20 खेलने हैं।

एशिया कप से पहले होने वाली इस नीलामी से भारतीय बोर्ड को बड़ी रकम मिल सकती है। इनमें किसी आईसीसी टूर्नामेंट के तहत होने वाले मुकाबले शामिल नहीं हैं। इनमें सिर्फ द्विपक्षीय सीरीज के तहत भारत में होने वाले मुकाबले ही शामिल हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही इसके राइट्स के टेंडर जारी हुए हैं। नीलामी अगस्त के आखिरी हफ्ते में हो सकती है। इससे पहले, 25 अगस्त टेंडर डॉक्यूमेंट जमा करने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें