फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जर्सी से हट जाएगा नाइकी का लोगो? 14 साल बाद BCCI के साथ करार हो सकता है खत्म

Tue, 30 Jun 2020 10:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बड़ा झटका लग सकता है। 14 साल बाद किट स्पॉन्सर नाइकी के साथ करार खत्म हो सकता है। बता दें कि नाइकी और बीसीसीआई के बीच पहली बार 2006 में करार हुआ था।

विज्ञापन


इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना लॉकडाउन के कारण नाइकी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है बीसीसीआई इस किट स्पॉन्सर से खुश नहीं है। पिछले तीन महीने में टीम इंडिया के 12 अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द हुए हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, नाइक बीसीसीआई के साथ अपना करार आगे नहीं बढ़ाएगा। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या टीम इंडिया की जर्सी से हट जाएगा नाइकी का लोगो? क्योंकि नाइकी का मौजूदा करार सितंबर में खत्म होने जा रहा है, मगर कंपनी चाहती है कि बीसीसीआई रद्द हुए मैचों के मद्देनजर करार को आगे बढ़ाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाइकी 2006 से भारतीय टीम के साथ किट स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा है। 2016 में नाइक ने 2020 तक टीम के किट स्पॉन्सर बने रहने के लिए बोर्ड को लगभग 370 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। बोर्ड का नाइकी के साथ 1 जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2020 तक का अनुबंध है। नाइकी प्रति मैच 85 लाख रुपये का भुगतान करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें