फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर संकट: बीसीसीआई को दो हजार करोड़ का हो सकता है नुकसान

Wed, 05 May 2021 06:13 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बीसीसीआई को राजस्व में नुकसान होगा तो बोर्ड की ओर से आठों फ्रेंचाइजियों को मिलने वाली रकम भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई आईपीएल यदि रद्द हो गई तो प्रसारण और प्रायोजक राशि को मिलाकर बीसीसीआई को 2000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें 2000 से 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। इनमें सबसे बड़ा नुकसान प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से प्रसारण अधिकार की राशि का है। स्टार स्पोर्ट्स का बोर्ड से पांच साल का 16,347 करोड़ रुपये का करार है जिसके तहत वार्षिक 3269.4 करोड़ रुपये बैठती है।

यदि सीजन में 60 मैच होते हैं तो प्रति मैच मूल्याकंन लगभग 54.5 करोड़ रुपये बैठता है। यदि स्टार स्पोर्ट्स प्रति मैच के हिसाब से 29 मैचों का देता है तो यह रकम लगभग 1580 करोड़ रुपये बैठती है जोकि पूरा टूर्नामेंट होने पर 3270 करोड़ रुपये बैठेगी। तो इस लिहाज से 1690 करोड़ का नुकसान होगा।
विज्ञापन


इसी तरह टाइटल प्रायोजक वीवो प्रति सीजन 440 करोड़ रुपये देती है तो आधे टूर्नामेंट पर उसकी रकम भी आधी हो सकती है। इसके अलावा अनएकेडमी, ड्रीम 11, सीरेड, अपस्टोक्स और टाटा मोटर्स हरेक लगभग 120 करोड़ रुपये देती है। कई और प्रायोजक भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई को राजस्व में नुकसान होगा तो बोर्ड की ओर से आठों फ्रेंचाइजियों को मिलने वाली रकम भी कम हो जाएगी। यानी नुकसान टीमों को भी होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें