चैंपियंस ट्रॉफी में परिवार के साथ दिखे थे खिलाड़ी
हाल में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के परिवार भी दुबई में थे लेकिन वे टीम होटल में नहीं ठहरे थे। परिवार का खर्चा बीसीसीआई ने नहीं बल्कि स्वयं खिलाड़ियों ने उठाया था। कपिल ने आगे कहा- हमारे जमाने में क्रिकेट बोर्ड नहीं बल्कि हम खुद ही तय करते थे कि दौरे का पहला चरण क्रिकेट को समर्पित होना चाहिए जबकि दूसरे चरण में परिवार के साथ रहने का आनंद लेना चाहिए। इसमें संतुलन होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंं: IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए खुद को उपयुक्त बताया, बोले- मुझे अपनी ताकत पता है