फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के लिए सम्मान समारोह आयोजित करना चाहता है BCCI, विदाई मैच के लिए भी तैयार

Thu, 20 Aug 2020 07:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : social Media
विज्ञापन

बीसीसीआई पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए विदाई मैच करवाने के लिए तैयार है। आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट (विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड आईपीएल के दौरान इस बारे में धोनी से बात करेगा। उसके बाद ही आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भारतीय टीम की कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं है। आईपीएल के बाद हम कुछ कर सकते हैं, क्योंकि धोनी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। वे हर एक सम्मान के हकदार हैं।

हम हमेशा से ही धोनी के लिए एक विदाई मैच कराना चाहते थे, लेकिन वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अचानक संन्यास का एलान कर दिया। कोई भी यह नहीं सोच सकता था कि वे ऐसा फैसला इतनी जल्दी लेंगे। धोनी ने अभी तक किसी अधिकारी से कोई बात नहीं की है। पर यह पक्का है कि हम आईपीएल के दौरान उनसे बात जरूर करेंगे।
विज्ञापन


उनकी सहमति के बाद सही जगह पर एक मैच या सीरीज जरूर कराएंगे। चाहे वे मानें या नहीं, हम उनके लिए एक सम्मान समारोह कराएंगे। उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें