फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबा करीम के इस्तीफे के बाद BCCI में यह बड़ा पद खाली, मंगाए गए आवेदन

Fri, 24 Jul 2020 08:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bcci
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सबा करीम के क्रिकेट संचालन के प्रभारी के रूप में इस्तीफे के बाद महाप्रबंधक (जीएम) - खेल विकास के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी का त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद करीम को इस महीने के शुरू में इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।इस आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त हैं। 

विज्ञापन


खेल विकास प्रमुख पद पर पिछली बार रत्नाकर शेट्टी थे। शेट्टी मार्च 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। भारत के पूर्व खिलाड़ी करीम को दिसंबर 2017 में महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन के रूप में नियुक्त किया गया था। वह घरेलू और महिला क्रिकेट के प्रभारी थे। बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, खेल विकास के महाप्रबंधक, 'मैच खेलने के नियमों, पिच और आउटफील्ड सहित स्थलों’ के अलावा 'घरेलू मैचों के दौरा कार्यक्रम' को निर्धारित करने और निगरानी के लिए जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें