फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल में क्रिकेटरों पर हो रही पैसों की झमाझम बारिश को देख कर युवा क्रिकेटरों का रुझान इस संपन्न लीग की ओर बढ़ता जा रहा है। इसी से मोहभंग करने के लिए बीसीसीई प्रशासन समिति को एक प्रस्ताव मिला है। इस प्रस्ताव में बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की फीस बढ़ाने की बात की गई है।
लोढ़ा समिति से जुड़े एक शख्स द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट की फीस को 5 गुना तक बढ़ाने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को 3 श्रेणियों में बांटा गया है।
'ए' ग्रेड के खिलाड़ियों के 1 करोड़ रुपए, 'बी' ग्रेड के खिला़ड़ियों को 60 लाख रुपए और 'सी' ग्रेड के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों को 35 लाख रुपए सालाना मिलते हैं। इसमें मैच फीस शामिल नहीं है। यदि यह प्रस्ताव लागू हो जाता है तो ग्रेड 'ए' के खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड 'बी' के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड 'सी' के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए मिलेंगे।