फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच फ्लेचर का अनुबंध एक साल बढा़

Sat, 16 Mar 2013 01:01 AM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार कामयाबी से खुश बीसीसीआई ने कोच डंकन फ्लेचर का अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


फ्लेचर ने टीम इंडिया का कोच पद 2011 वर्ल्ड कप के बाद गैरी कर्स्टन से संभाला था। लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उन पर तलवार लटकी हुई थी।

उन्हें बर्खास्त तक करने की बात उठ रही थी लेकिन बीसीसीआई ने इन सभी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए उनके अनुबंध को एक साल के लिए और बढ़ा दिया।

फ्लेचर के अब तक के कार्यकाल में भारत ने नंबर वन टेस्ट रैंकिंग गंवाई, लगातार आठ टेस्ट हारे और टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाया।

इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि फ्लेचर भाग्यशाली हैं कि दस टेस्ट मैच हारने के बाद भी उनका अनुबंध बढ़ा दिया गया। अगर इस जगह कोई भारतीय होता तो उसे कब का बाहर कर दिया गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें