बीसीसीआई ने पेटीएम के साथ अपने टाइटल स्पोंसरशिप के करार को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। बीसीसीआई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए हुए करार में एक बार फिर से विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम ने बाजी मार ली।
पेटीएम ने 2019-23 के लिए 326.80 करोड़ रुपए में बीसीसीआई के साथ यह करार किया यानी हर मैच के लिए पेटीएम 3.80 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अगर पिछले करार से इस बार की तुलना की जाए तो इस बार 58% की अधिक बढ़ोतरी हुई है।