फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत शर्मनाक है: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ छेड़छाड़ पर BCCI ने जताई नाराजगी; पुलिस की कार्रवाई को सराहा

Sat, 25 Oct 2025 06:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंदौर में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ इंदौर में हुई छेड़छाड की घटना पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत शर्मनाक हैं। इस दौरान सैकिया ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा।
विज्ञापन
Trending Videos

सैकिया ने जताई नाराजगी
इंदौर में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर सचिव देवजीत सैकिया ने नाराजगी जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसे घटनाक्रम से बदनामी होती है। मैं राज्य पुलिस की तत्परता की सराहना करता हूं कि उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। अब कानून अपना काम करेगा और दोषी को सजा मिलेगी।'

पुलिस का बयान
इससे पहले इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश डंडोतिया ने बताया कि गुरुवार (23 अक्तूबर) सुबह लगभग 11 बजे, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी अपने होटल से एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी आरोपी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आज़ाद नगर निवासी अकील के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजेश डंडोतिया ने कहा, 'घटना 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास हुई थी। शिकायत मिलने के बाद एक रणनीतिक ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ा गया। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी तो नहीं रही।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें