फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: बीसीसीआई के सचिव पद के लिए देवजीत सैकिया का दावा मजबूत, प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा

Sat, 04 Jan 2025 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन आवेदन शनिवार शाम चार बजे तक दाखिल किए जा सकते थे और सिर्फ सैकिया और भाटिया ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : @assamcric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवजीत सैकिया ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं,  प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। ये दोनों अधिकारी अपनी भूमिकाओं में नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

आशीष शेलार के जाने से कोषाध्यक्ष का पद खाली
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है क्योंकि आशीष शेलार के जाने से यह पद खाली हो गया था। शेलार ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे सैकिया
दूसरी ओर सैकिया एक दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन बनने के बाद से बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। शाह के पद छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बोनी ने सैकिया को अंतरिम सचिव के रूप में नामित किया था।
विज्ञापन

बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन आवेदन शनिवार शाम चार बजे तक दाखिल किए जा सकते थे और सिर्फ सैकिया और भाटिया ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें