फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन नहीं लेंगे 200वें टेस्ट के बाद सन्यास:बीसीसीआई

Fri, 04 Oct 2013 12:13 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई ने उन रिपोर्टों को बकवास करार दिया है, जिसमें बोर्ड ने सचिन तेंदुलकर को उनके 200वें टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस सीनियर बल्लेबाज को अपने भविष्य पर फैसला करने का पूरा अधिकार है। बकौल पटेल, ‘यह पूरी तरह से हास्यास्पद और बकवास है।

मैं आपको बता दूं कि इस पर फैसला करने का अधिकार केवल सचिन तेंदुलकर को है। बोर्ड ने उनसे संन्यास लेने के बारे में बात नहीं की है। उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा गया है।
विज्ञापन


बोर्ड कभी ऐसा नहीं करेगा क्योंकि वह महान खिलाड़ी है।’पटेल मीडिया की उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि बोर्ड के कुछ सदस्यों का मानना है कि इस स्टार बल्लेबाज का चरम जा चुका है और उन्हें अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ 200वें टेस्ट मैच में शामिल होने के बाद संन्यास लेने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इस दौरान 40 वर्षीय तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

पटेल ने कहा,‘हम इसको लेकर मीडिया की सोच का सम्मान करते है लेकिन मैं मीडिया के अपने मित्रों से कहना चाहता हूं कि कृपया इस तरह की गलत रिपोर्ट नहीं दें।

बीसीसीआई सचिव की तेंदुलकर के क्रिकेटिया भविष्य पर फैसला करने का अधिकार पूरी तरह से तेंदुलकर और पांच सदस्यीय चयन पैनल को है।’ उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से सचिन तेंदुलकर और चयनकर्ताओं पर निर्भर है।

चयनकर्ताओं को उनका चयन करना है और सचिन तेंदुलकर को खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। सचिन तेंदुलकर स्वयं जो भी फैसला करेंगे बोर्ड उससे खुश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें