फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ी हो जाएं सावधान, बीसीसीआई ने जारी किया नया फरमान

Tue, 19 Jun 2018 04:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) ने खिलाड़ियों की फिटनेस और उनके टीम में सेलेक्शन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन से पहले फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला हाल ही में हुए यो-यो टेस्ट में खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड देखने के बाद लिया है।

विज्ञापन


इस बैठक में बीसीसीआई और प्रशासकों की समिति (सीओए) के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। सीओए चीफ विनोद राय समेत, डायना एडुल्जी, बीसीसीआई सीएईओ राहुल जौहरी और सबा करीम शामिल रहे जो कि बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मैनेजर हैं।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के खिलाडियों को आगामी दौरे पर भेजने के लिए हाल ही में बेंगलुरु के एनसीए स्टेडियम में यो-यो टेस्ट कराया गया था। इस टेस्ट में कई हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए। खिलाड़ियों के फिटनेस लेवल को जांचने के लिए हुए इस टेस्क को इनफॉर्म बल्लेबाज अंबाति रायुडु भी पास नहीं कर पाए।
विज्ञापन


इसके अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस टेस्ट में फेल हो गए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी भी यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाए। जबकि ढाई साल से टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी सुरेश रैना ने यह टेस्ट पास करके सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें