फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI Captaincy: विराट को डेढ़ घंटे पहले कप्तानी से हटाए जाने की जानकारी मिली, 10 पॉइंट में जानें पूरा प्रकरण

Wed, 15 Dec 2021 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट ने यह भी बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कभी कोई ब्रेक की मांग नहीं की।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कप्तानी को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी। विराट ने कहा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टेस्ट टीम चुने जाने से डेढ़ घंटे पहले वनडे कप्तानी हटाने की जानकारी दी गई। मीडिया को संबोधित करते हुए विराट ने कहा कि इससे पहले उनकी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कप्तानी को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी। 10 पॉइंट्स में समझिए विराट और कप्तानी से जुड़े प्रकरण के बारे में...
  1. विराट ने कहा- मुझे टेस्ट टीम के सिलेक्शन से डेढ़ घंटे पहले मुख्य चयनकर्ता का कॉल आया। उन्होंने मुझसे टेस्ट स्क्वॉड के बारे में बातचीत की। बातचीत खत्म होने से तुरंत पहले मुझे बताया गया कि पांचों चयनकर्ताओं ने मुझे वनडे कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है। मुझे इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस पर मेरा जवाब ओके था।
  2. विराट ने कहा- जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था, तब बीसीसीआई ने इस फैसले को खुशी-खुशी स्वीकार किया था। कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने के पीछे वर्कलोड को वजह बताया था।
  3. विराट ने कहा- बीसीसीआई ने टी-20 की कप्तानी छोड़ते वक्त मुझे रोकने के लिए कुछ नहीं कहा और न ही मुझे इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। बोर्ड ने कहा कि यह सकारात्मक कदम है। मैंने बोर्ड को बताया था कि मैं वनडे और टेस्ट में कप्तानी करते रहना चाहता हूं। मेरी तरफ से बातें क्लीयर थीं। हालांकि, मैंने बीसीसीआई को यह भी बताया था कि अगर वह मुझे किसी अन्य फॉर्मेट में कप्तान नहीं बनाए रखना चाहते, तो वह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
  4. इसके साथ ही विराट ने यह भी बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कभी कोई ब्रेक की मांग नहीं की।  
  5. विराट ने कहा- मैं दक्षिण अफ्रीका में होने वाली वनडे सीरीज में चयन के लिए तैयार हूं। कुछ लोग झूठ लिख रहे हं। मैंने कभी आराम के लिए नहीं कहा।
  6. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विराट ने बीसीसीआई से वनडे सीरीज के दौरान ब्रेक की मांग की है। वह परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। कोहली ने हाल ही में टी-20 विश्व कप के बाद ब्रेक लिया था। ऐसे में दो ब्रेक लेने पर विराट पर सवाल खड़े होने लगे थे।
  7. बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टेस्ट टीम के एलान के साथ-साथ रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी थी। रोहित पहले ही टी-20 में कोहली को रिप्लेस कर चुके हैं।
  8. कोहली ने रोहित को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा- मेरा काम टीम को सही दिशा में ले जाना है। रोहित बहुत ही सक्षम कप्तान हैं और टैक्टिक्स बनाने में भी माहिर हैं।
  9. कोहली ने कहा- रोहित राहुल द्रविड़ के साथ टीम को आगे बढ़ाएंगे। द्रविड़ एक शानदार मैनेजर हैं। वह मुझसे वनडे और टी-20 में 100 फीसदी मदद ले सकेंगे। 
  10. कोहली ने रोहित को लेकर कहा- मेरे और रोहित के बीच कोई दिक्कत नहीं है। मैं कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को समझता हूं। बोर्ड ने कुछ समझकर ही फैसला लिया है। मैं पिछले दो साल से बताता आ रहा हूं कि मेरे और रोहित में कोई विवाद नहीं है। अब मैं यह बताते-बताते थक चुका हूं। मेरा काम टीम को आगे बढ़ने में मदद करना है और मैं यही करूंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें