बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोरोना वायारस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) को देखते हुए आईपीएल के आयोजन पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। हम उसी स्थान पर हैं जहां हम इसे निलंबित करने वाले फैसला लेते समय थे। पिछले दस दिनों में कुछ भी नहीं बदला है। ऐसे में मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। यथास्थिति बनी हुई है। आप कुछ भी योजना नहीं बना सकते हैं। एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) निर्धारित है। आप उसे बदल नहीं सकते। दुनिया भर में क्रिकेट और बहुत सारे खेल बंद हो गए हैं।’