फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने सीईओ राहुल जौहरी का इस्तीफा स्वीकार किया

Fri, 10 Jul 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल जौहरी
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी का इस्तीफा लंबे समय बाद गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया। 

विज्ञापन


इस मामले में बीसीसीआई के एक दिग्गज ने नाम न छापने के शर्त पर बताया, 'राहुल जौहरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। पहले उन्हें 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन इस बार इसे स्वीकार कर लिया गया है।' जौहरी ने 27 दिसंबर को इस्तीफा दिया था। यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया?

वह 2016 में इस पद पर बैठने वाले पहले व्यक्ति थे और उनका कार्यकाल फरवरी 2021 तक था। सौरव गांगुली के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। बता दें कि राहुल जौहरी की नियुक्ति 2016 में शशांक मनोहर के अध्यक्ष रहते हुई थी। उस वक्त अनुराग ठाकुर सचिव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौहरी इससे पहले डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसेफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और साउथ एशिया के महाप्रबंधक के रूप में कार्यकर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें