फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों दागियों पर केस दर्ज कराएगी राजस्थान टीम

Sun, 19 May 2013 08:32 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई ने आईपीएल में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला लिया है। लेकिन बोर्ड ने दागियों पर तुरंत कोई सजा लगाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इस मामले में आरोपी तीनों खिलाड़ियों पर केस दर्ज कराने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक टीम मैनेजमेंट आरोपी खिलाड़ियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराएगा।

रविवार को हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले में बोर्ड की अहम बैठक में कुछ अहम कदम उठाने का फैसला लिया गया है।

नए कदम के तहत अब हर आईपीएल फ्रेंचाइजी को एक भ्रष्टाचार-विरोधी अधिकारी नियुक्त करना होगा। साथ ही एक सुरक्षा अधिकारी भी जिसका काम खिलाड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखना होग।
विज्ञापन


इसके अलावा खिलाड़ियों के एजेंट को बीसीसीआई की मान्यता हासिल करनी होगी। खिलाड़ियों से मिलने-जुलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


बैठक में भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए खिलाड़ियों के लिए तय प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया गया।

भ्रष्टाचार-विरोधी प्रमुख रवि सवानी स्पॉट फिक्सिंग के ताजा मामले के जांच आयुक्त होंगे और उनसे जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

साथ ही क्रिकेट बोर्ड ने दागी खिलाड़ियों पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला लिया है। उन पर आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

रविवार को बैठक में बोर्ड अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने कहा कि खेल में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई पुलिस की हर जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा क्रिकेट बोर्ड भी इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है।

बीसीसीआई प्रमुख ने यह भी कहा,'बुकीज (सट्टेबाजों) पर हमारा नियंत्रण नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। हालांकि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के पास पुलिस जैसे अधिकार नहीं है।'

गौरतलब है कि रविवार को चेन्नई में आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यसमिति की बैठक हुई।

बैठक में आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला, अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर मौजूद नहीं थे। हालांकि राजीव शुक्ला और अनुराग ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े हुए थे।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने इस मामले में आरोपी तीनों खिलाड़ियों पर केस दर्ज कराने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक टीम मैनेजमेंट आरोपी खिलाड़ियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें