फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Awards: रोहित शर्मा के हाथों अवॉर्ड मिलने के बाद भावुक हुए अग्नि चोपड़ा, बोले- हिटमैन मेरे आदर्श हैं

Sun, 02 Feb 2025 04:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

26 वर्षीय बल्लेबाज अग्नि चोपड़ा मशहूर फिल्म निर्माता विधू विनोद चोपड़ा के बेटे हैं। उनकी मां अनुपमा चोपड़ा एक फिल्म समीक्षक हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2023-24 के घरेलू सत्र में लगभग 80 के औसत से 939 रन बनाए थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-अग्नि चोपड़ा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अग्नि चोपड़ा को रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया। इस अवॉर्ड को रोहित शर्मा के हाथों पाकर अग्नि भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हिटमैन उनके आदर्श हैं।
विज्ञापन

घरेलू सत्र 202-24 में गरजा अग्नि का बल्ला
26 वर्षीय बल्लेबाज अग्नि चोपड़ा मशहूर फिल्म निर्माता विधू विनोद चोपड़ा के बेटे हैं। उनकी मां अनुपमा चोपड़ा एक फिल्म समीक्षक हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2023-24 के घरेलू सत्र में लगभग 80 के औसत से 939 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

रोहित से अवॉर्ड लेकर भावुक हुए अग्नि
अग्नि ने कहा- रोहित भाई से यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, जो मुंबई से हैं और जिन्हें मैं कई वर्षों से अपना आदर्श मानता हूं। मैंने रोहित भाई को अपने जीवन के लगभग आधे समय तक खेलते हुए देखा है, और भारतीय कप्तान से यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए एक पूर्ण-चक्र क्षण जैसा है। मेरे माता-पिता द्वारा मेरा उत्साहवर्धन करना इसे और भी खास बनाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है, खासकर मुश्किल समय में जब मैं मुंबई टीम में था और बाहर था।

पिता की यह सलाह हुई कारगर
मुंबई के रहने वाले अग्नि मिजोरम की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। जब उनसे इस निर्णय पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि एक बार उनके पिता ने उन्हें सलाह दी थी कि जिस भी काम करो उसमें अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करो। पिता की यह सलाह अग्नि के लिए कारगर साबित हुई और उन्हें मुंबई को छोड़कर मिजोरम के लिए क्रिकेट खेलने का फैसला लिया।
विज्ञापन

अग्नि ने कहा- मेरी कड़ी मेहनत को मान्यता मिलना वाकई बहुत अच्छा है और रणजी ट्रॉफी के लिए पुरस्कार प्राप्त करना अविश्वसनीय रूप से विशेष है, जो सबसे प्रसिद्ध टूर्नामेंटों में से एक है। मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें