ट्रेन में सवार थे 300 लोग
खिलाड़ियों और स्टाफ को वंदे भारत से भेजे जाने का यह निर्णय मौजूदा स्थिति और दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले को अचानक रद्द करने के बाद उत्पन्न लॉजिस्टिक्स चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि करीब 300 लोग जिसमें खिलाड़ी, सहायक स्टाफ और ब्रॉडकास्टिंग टीम के सदस्य शामिल थे, उन्हें इस हाई स्पीड ट्रेन से रवाना किया गया।
दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला
पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण मैच निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था। सुरक्षा कारणों के चलते मैच को रोक कर फ्लड लाइट बंद करवाने के बाद दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में स्टेडियम को पूरी तरह खाली करवा दिया गया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई थी। प्रियांश 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए जबकि प्रभसिमरन 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना की गुस्ताखी का खामियाजा: मुल्क में अपनी लीग भी कराना मुश्किल, PSL को UAE स्थानांतरित करना पड़ा
धर्मशाला के खूबसूरत मैदान की क्षमता लगभग 23,000 है और खाली कराए जाने के समय यह लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'दर्शकों में कोई घबराहट नहीं थी। उन्हें (दर्शकों और खिलाड़ियों को) बहुत सावधानी से और सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।' मैदान से बाहर निकलने के बाद निराश प्रशंसकों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिक्रियाएं दी।
पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी शुक्रवार को देर शाम दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचे।