फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति

Tue, 02 Jun 2026 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले बड़ा फैसला लिया है। टीम ने साईराज बहुतुले को टीम का नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
साईराज बहुतुले - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। 
विज्ञापन

 
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर टीम) का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।' भारतीय टीम के साथ उनका पहला दौरा छह जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट होगा। वह टेस्ट मैच के दौरान मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे नए खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

बहुतुले का करियर
बहुतुले भारत के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों में उनका नाम आता है। भारत ने दो टेस्ट और आठ वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका प्रथम श्रेणी करियर करीब दो दशक का रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6176 रन बनाने के साथ ही 630 विकेट लिए हैं और वह भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल रहे हैं। 

बहुतुले को कोचिंग का है अनुभव
बहुतुले क्रिकेट करियर के बाद कई टीमों के कोच भी रहे हैं। उन्होंने विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के मुख्य कोच की भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं बहुतुले आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। बहुतुले 2022 में अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के गेंदबाजी कोच रहे हैं और 2024 संस्करण के दौरान भी वह कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। उन्होंने भारत ए और सीनियर पुरुष टीम में कई मौकों पर विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। बहुतुले 2021 से 2024 तक बीसीसीआई के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के कोचिंग सेटअफ के अहम सदस्य रहे हैं। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं बहुतुले
भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने पर बहुतुले ने कहा, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात थी और एक बार फिर कोचिंग के माध्यम से भारतीय क्रिकेट में योगदान देने का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत विशेष है। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और टीम को सभी प्रारूपों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें