फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजलक्ष्मी अरोड़ा बीसीसीआई की आंतरिक शिकायत समिति की नई प्रमुख

Thu, 10 Jan 2019 08:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजलक्ष्मी अरोड़ा को गुरूवार को बीसीसीआई की चार सदस्यीय समिति (आईसी) का प्रमुख नियुक्त किया गया, जो यौन उत्पीड़न की शिकायतों से निपटेगी। 
विज्ञापन


सबा करीम, रूपावती राव और वीना गौड़ा (बाहरी सदस्य) समिति के अन्य सदस्य होंगे। अरोड़ा ने वकील करीना कृपलानी की जगह ली जिन्होंने इस्तीफा दे दिया और वह नोटिस समय में चल रही थी। 

अरोड़ा इस समय बीसीसीआई की मीडिया और संचार टीम में प्रोड्यूसर हैं। 

दिलचस्प बात है कि अरोड़ा तीन सदस्यीय जांच समिति का भी हिस्सा थी जिसने बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की थी। जौहरी को अंत में पाक साफ पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गौड़ा ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया था कि जौहरी को ‘लैंगिक संवेदनशीलता कार्यक्रम’ में भाग लेने की जरूरत है। समिति एक साल के लिये चुनी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें