फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की अपेक्स काउंसिल करेगी एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल की नियुक्ति

Mon, 10 Feb 2020 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अपेक्स काउंसिल (शीर्ष परिषद) की रविवार को हुई दूसरी बैठक में एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति और भारतीय क्रिकेटर संघ के लिए कोष जारी करने को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में बीसीसीआई ने न्यायमूर्ति डी के जैन को पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था। वह आचरण अधिकारी का भी काम देख रहे थे जब सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और कपिल देव जैसे बड़े खिलाड़ियों के हितों के टकराव का मसला उभरा था।

अब देखना है कि जैन के कार्यकाल का विस्तार होता है या सौरव गांगुली की अगुवाई वाला बोर्ड नई नियुक्ति करता है। इसके साथ ही आईसीए के कोषों को जारी करने का फैसला भी लिया गया। यह भारत में खिलाड़ियों का पहला संघ है जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के आधार पर गठित किया गया। इसे शुरुआती तौर पर बीसीसीआई से अनुदान मिलेगा लेकिन बाद में खुद पैसा जुटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें