अब सीओए ने एंटी करप्शन यूनिट को 7 दिनों के भीतर इस मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान एंटी करप्शन यूनिट मोहम्मद भाई और अलिस्बा नाम की महिला के बारे में छानबीन करेगी और साथ ही मोहम्मद शमी के मैच फिक्सिंग कनेक्शन को लेकर भी जांच करेगी। हालांकि शमी अब तक उन पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बता रहे हैं।
हसीन जहां के आरोपों के बाद मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता के एक थाने में कई विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। शमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद बीसीसीआई ने उनका नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल नहीं किया, जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान भी उठाना पड़ा है।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Committee of Administrators (CoA) writes to Anti Corruption Unit to investigate charges against Mohammad Shami and to submit the report within a week: Sources (file pic) <a href="https://t.co/XipcDuUWNY">pic.twitter.com/XipcDuUWNY</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/973810108512854017?ref_src=twsrc%5Etfw">March 14, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>