ईशान-श्रेयस को पिछले साल किया गया था बाहर
ईशान और श्रेयस को बीसीसीआई से अनबन के बाद 2023-24 के केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर होना पड़ा था। बीसीसीआई के कहने के बावजूद ईशान और श्रेयस ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, अब इन दोनों की वापसी हो गई है। ईशान को ग्रेड-सी और श्रेयस को ग्रेड-बी में रखा गया है। रोहित, विराट और जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इन्हें ग्रेड-ए+ में बरकरार रखा गया है। यानी ये तीनों आगे कुछ समय तक बीसीसीआई के प्लान में होंगे। यह अनुबंध एक अक्तूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अश्विन को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।
साल 2024-25 के लिए किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी
ए+
(सैलरी: 7 करोड़) |
ए
(सैलरी: 5 करोड़) |
बी
(सैलरी: 3 करोड़) |
सी
(सैलरी: 1 करोड़) |
| रोहित शर्मा |
हार्दिक पांड्या |
सूर्यकुमार यादव |
रिंकू सिंह |
| विराट कोहली |
शुभमन गिल |
यशस्वी जायसवाल |
रवि बिश्नोई |
| जसप्रीत बुमराह |
ऋषभ पंत |
श्रेयस अय्यर |
अर्शदीप सिंह |
| रवींद्र जडेजा |
मोहम्मद शमी |
अक्षर पटेल |
सरफराज खान |
| |
मोहम्मद सिराज |
कुलदीप यादव |
आकाश दीप |
| |
केएल राहुल |
|
तिलक वर्मा |
| |
|
|
वॉशिंगटन सुंदर |
| |
|
|
प्रसिद्ध कृष्णा |
| |
|
|
नीतीश रेड्डी |
| |
|
|
वरुण चक्रवर्ती |
| |
|
|
ऋतुराज गायकवाड़ |
| |
|
|
मुकेश कुमार |
| |
|
|
रजत पाटीदार |
| |
|
|
ईशान किशन |
| |
|
|
शिवम दुबे |
| |
|
|
संजू सैमसन |
| |
|
|
ध्रुव जुरेल |
| |
|
|
अभिषेक शर्मा |
| |
|
|
हर्षित राणा |
यह भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में महवश के लुक ने ढाया कहर, फैंस बोले- चहल बहुत भाग्यशाली हैं
किसे कितनी सैलरी और किन्हें मिलता है अनुबंध?
बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो एक साल के अंदर कम से कम तीन टेस्ट, आठ वनडे या 10 टी20 मैच जरूर खेले हों। वरुण चक्रवर्ती ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैच (चार वनडे और 12 टी20) खेले हैं और ग्रेड सी के लिए क्वालिफाई किया है। इतने मैच खेल चुका खिलाड़ी अपने आप ग्रेड-सी में शामिल होने के लिए उपयुक्त होगा।
यह भी पढ़ें: IPL: MI vs CSK मैच देखने पहुंचीं सोनल और अमायरा, बोल्ड लुक कर देगा घायल!
किसे फायदा किसे नुकसान?
अश्विन लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा पंत को प्रमोशन मिला है। आवेश खान और शार्दुल ठाकुर पिछले एक साल में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और उन्हें लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी लिस्ट से बाहर हैं। संजू सैमसन के खेलने के बाद से जितेश को मौका नहीं मिला है। वहीं, टेस्ट में विकेटकीपिंग कर चुके केएस भरत को भी लिस्ट से बाहर किया गया है।
साल 2023-24 में किस ग्रेड में कौन से खिलाड़ी थे
| ग्रेड |
खिलाड़ी |
| ए+ (4 खिलाड़ी) |
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा |
| ए (6 खिलाड़ी) |
आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या |
| बी (5 खिलाड़ी) |
सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल |
| सी (15 खिलाड़ी) |
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार |