फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने जारी किया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम 

Fri, 08 Sep 2017 12:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के रूप में इस दौरान दो नए अंतरराष्ट्रीय वेन्यू भारत को इन दो सीरीज के दौरान मिलेंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 12 सितंबर से शुरु हो रहा है। जिसमें वह पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। इसके ठीक बाद न्यूजीलैंड टीम भारत को दौरा करेगी। इस दौरान वो 3 वनडे इंटरनेशनल और इतने ही टी-20 मैच भी मैच खेलेगी।

भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला वनडे 17 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 21 सितंबर को कोलकाता में आयोजित होगा। तीसरा, चौथा वनडे 24 और 28 सितंबर को इंदौर और नागपुर में खेले जाएंगे। वहीं पांचवां और अखिरी वनडे 1 अक्टूबर को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 मैच 7,10 और 13 अक्टूबर को रांची, गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन


वहीं न्यूजीलैंड की टीम अक्टूबर में भारत पहुंचेगी। 17 और 19 अक्टूबर को दो वॉर्मअप मैच मुंबई में खेले जाएंगे। इसके बाद दो वनडे 22, 25  अक्टूबर को मुंबई, पुणे  में खेले जाएंगे। 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में खेला जाएगा। इसका वेन्यू अभी निर्धारित किया जाएगा। कीवी टीम तीन टी-20 1, 4 और 7 नवंबर को दिल्ली, राजकोट और तिरुवनंतपुरम में होंगे। 

कार्यक्रम इस प्रकार है 

  READ: Fixtures for home series against @CAComms & @BLACKCAPS announced https://t.co/dhgOFLLKTy #TeamIndia pic.twitter.com/PSBBwONZvG — BCCI (@BCCI) September 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें