फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल जारी, टी20-वनडे के अलावा दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

Fri, 14 Jul 2023 07:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। दिसंबर-जनवरी में अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। दिसंबर-जनवरी में अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नजरिये से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।
विज्ञापन

टी20 सीरीज से होगी शुरुआत

इस सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। पहला टी20 डरबन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टी20 12 दिसंबर को जीक्यूबेरहा, तीसरा टी20 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने आएंगी।

17 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में, दूसरा वनडे 19 दिसंबर को जीक्यूबेरहा और तीसरा वनडे 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से सात जनवरी के बीच केप टाउन में खेला जाएगा। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्या कहा?

इस मौके पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा- फ्रीडम सीरीज सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि इसमें दो बेहतरीन टेस्ट टीमें शामिल हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को सम्मान देने के लिए है। बॉक्सिंग डे टेस्ट और न्यू ईयर टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से हैं और शेड्यूल विशेष रूप से इन तारीखों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। भारत को दक्षिण अफ्रीका से हमेशा समर्थन मिला है और मुझे विश्वास है कि फैंस कुछ रोमांचक मैच का आनंद उठा पाएंगे।

सीएसए प्रमुख लॉसन नायडू ने क्या कहा?



वहीं, क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चेयरपर्सन लॉसन नायडू ने कहा- मैं भारतीय क्रिकेट टीम और उनके फैंस के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण दौरा है और मुझे वास्तव में खुशी है कि हम तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगे। दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों के पास असाधारण प्रतिभा है और हम रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद कर सकते हैं। हमारे बीसीसीआई के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और मैं उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन

यहां देखें भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल

दिन

तारीख

मैच

वेन्यू

रविवार

10 दिसंबर

पहला टी20

डरबन

मंगलवार

12 दिसंबर

दूसरा टी20

जीक्यूबेरहा

गुरुवार

14 दिसंबर

तीसरा टी20

जोहानिसबर्ग

रविवार

17 दिसंबर

पहला वनडे

जोहानिसबर्ग

मंगलवार

19 दिसंबर

दूसरा वनडे

जीक्यूबेरहा

गुरुवार

21 दिसंबर

तीसरा वनडे

पार्ल

मंगलवार

26 दिसंबर से 30 दिसंबर

पहला टेस्ट

सेंचुरियन

बुधवार

03 जनवरी (2024) से 07 जनवरी (2024)

दूसरा टेस्ट

केप टाउन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें