फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019-20 में ऑस्ट्रेलिया समेत कुल पांच टीमों का भारत दौरा, BCCI का शेड्यूल जारी

Tue, 04 Jun 2019 06:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

विश्व कप की सरगर्मी के बीच बीसीसीआई ने सोमवार को 2019-20 के लिए अपने घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विश्व कप के बाद 15 सितंबर से शुरू होने वाले सत्र में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया की टीमें भारत के दौरे पर होंगी। इस दौरान पूरे सत्र में भारत पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी-20 मैच खेलेगा। इस दौरान पांच टेस्ट मैच ऐसे होंगे जो टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेले जाएंगे।

विज्ञापन


सत्र की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी। यह दोनों टीमें सितंबर और अक्टूबर में तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। तीन टी-20 मैच 15, 18 और 22 सितंबर को क्रमश: धर्मशाला, मोहाली और बेंगलुरू में खेले जाएंगे जबकि टेस्ट सीरीज दो अक्टूबर से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को खत्म होगी। तीन टेस्ट मैच विशाखापट्टनम, रांची और पुणे में खेले जाएंगे। इस सीरीज का नाम फ्रीडम सीरीज महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के नाम पर रखा गया है। 

दक्षिण अफ्रीका की वापसी के बाद बांग्लादेश की टीम नंवबर में भारत का दौरा करेगी। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को पहला टी-20 दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद सात और 10 नवंबर को बाकी के दो टी-20 मैच राजकोट और नागपुर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


बांग्लादेश के साथ भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में जबकि दूसरा 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश के बाद टी-20 विश्व कप विजेता विंडीज भारत दौर पर आएगी। उसका दौरा छह दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर को खत्म होगा। वेस्टइंडीज तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। इनमें छह, आठ और 10 दिसंबर को मुंबई, तिरुवंनतपुरम, हैदराबाद में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं 15, 18 और 22 दिसंबर को चेन्नई, विशाखापट्टनम, कटक में तीन वनडे मैच होंगे।

2019 का अंत इसी सीरीज के साथ होगा और 2020 की शुरुआत जिम्बाब्वे के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज से होगी। जिम्बाब्वे के साथ भारत पहला टी-20 गुवाहाटी में पांच जनवरी को, दूसरा सात जनवरी को इंदौर में और तीसरा तथा आखिरी टी-20 मैच 10 जनवरी को पुणे में खेलेगा।

2020 में भारत, जिम्बाब्वे के बाद आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। 14, 17 और 19 जनवरी को यह दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के मैच मुंबई, राजकोट और बेंगलुरू में खेले जाएंगे।

आस्ट्रेलिया के बाद भारत एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। इस बार यह दोनों टीमें सिर्फ तीन वनडे मैच खेलेंगी। यह तीनों मैच 12, 15 और 18 मार्च को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और कोलकाता में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें