फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का एलान, यहां देखिए 2 टी-20 और 5 वनडे मैच का पूरा शेड्यूल

Thu, 10 Jan 2019 07:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs aus
विज्ञापन

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज की घोषणा कर दी है। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत बेंगलुरु से करेगी। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया 2 टी-20 मैच और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन


गुरुवार को दोनों क्रिकेट बोर्ड ने इस कार्यक्रम की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया का यह भारत दौरा 24 फरवरी को टी-20 मैच की सीरीज से शुरू होगा, जो 13 मार्च को खत्म होगा। सीरीज के दोनों टी-20 मैच शाम 7 बजे और पांचों डे-नाइट वनडे मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे।

टी-20 सीरीज का कार्यक्रम

24 फरवरी (पहला टी-20) बेंगलुरु शाम 7 बजे
27 फरवरी (दूसरा टी-20) विशाखापत्तनम शाम 7 बजे
विज्ञापन

वन-डे सीरीज का कार्यक्रम

2 मार्च (पहला वनडे) हैदराबाद दोपहर 1 बजे
5 मार्च (दूसरा वनडे) नागपुर दोपहर 1 बजे
8 मार्च (तीसरा वनडे) रांची दोपहर 1 बजे
10 मार्च (चौथा वनडे) मोहाली दोपहर 1 बजे
13 मार्च (पांचवा वनडे) दिल्ली दोपहर 1 बजे

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी करीब दो महीने तक चलने वाली घरेलू टी-20 लीग IPL में हिस्सा लेंगे और फिर टीम अपने वर्ल्ड कप मिशन के लिए इंग्लैंड कूच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें