फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI Annual Contract: केंद्रीय अनुबंध में जडेजा-हार्दिक को फायदा, राहुल को नुकसान, रहाणे-ईशांत बाहर

Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने साल 2022-23 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में रखा गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध से रहाणे को बाहर कर दिया गया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने साल अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, पांच खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। छह खिलाड़ी बी ग्रेड और 11 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। इस बार सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में रखा गया है।
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ए ग्रेड में रखा गया है। चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बी ग्रेड में हैं। वहीं, उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सी ग्रेड में हैं।
 
किस ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी
ए+ बी सी
रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या चेतेश्वर पुजारा उमेश यादव
विराट कोहली रविचंद्रन अश्विन लोकेश राहुल शिखर धवन
जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी श्रेयस अय्यर शार्दुल ठाकुर
रवींद्र जडेजा ऋषभ पंत मोहम्मद सिराज ईशान किशन
  अक्षर पटेल सूर्यकुमार यादव दीपक हुड्डा
    शुभमन गिल युजवेन्द्र चहल
      कुलदीप यादव
      वॉशिंगटन सुंदर
      संजू सैमसन
      अर्शदीप सिंह
      केएस भरत
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है।

किसे फायदा किसे नुकसान
रवींद्र जडेजा पहले ए ग्रेड में थे, अब उन्हें ए+ ग्रेड में शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या पहले सी ग्रेड में थे और इस बार ए ग्रेड में रखा गया है। अक्षर पटेल को भी बी ग्रेड से ए ग्रेड में लाया गया है। लोकेश राहुल को ए से बी ग्रेड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सी से बी ग्रेड में लाया गया है। शार्दुल ठाकुर बी से सी ग्रेड में चले गए हैं। अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा पहले बी ग्रेड में थे। इस बार दोनों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।

 ईशान किशन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत पहले केन्द्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं थे। इन खिलाड़ियों के इस बार सी ग्रेड का अनुबंध दिया गया है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर पहले सी ग्रेड में थे, जिन्हें अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें