भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआईI) ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगें। वहीं युवा गेंदबाज खलील अहमद और ऑलराउंडर क्रृणाल पांड्या को टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 4 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस स्क्वाड में एमएस धोनी की जगह टीम में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिला है। वहीं दूसरे विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है।
टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, क्रृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युवजेंद्र चहल।