फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल से पहले BCCI ने महिला टीम के लिए खोला खजाना, हर खिलाड़ी को मिलेगा 50 लाख का ईनाम

Sat, 22 Jul 2017 09:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय टीम ने जीत के बाद ली सेल्फी - फोटो : twitter
विज्ञापन
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड मे खेले जा रहे महिला विश्वकप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ  फाइनल से पहले टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
BCCI to give cash reward of Rs 50 Lakh to each player of Women's Cricket Team for their performance in ICC Women's World Cup 2017. — ANI (@ANI_news) July 22, 2017
खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी 25 लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। यह घोषणा बीसीसीआई के कार्यवाहक मानद सचिव अमिताभ चौधरी ने शनिवार को की।
विज्ञापन
The support staff to be rewarded with Rs 25 Lakh each by BCCI. — ANI (@ANI_news) July 22, 2017

भारतीय महिला टीम क्रिकेटरों की आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी: विनोद राय

विनोद राय - फोटो : file photo
प्रशासकों की सदस्यों की समिति के सदस्य विनोद राय ने कहा, ‘मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए उसे बधाइ देता है। मिताली राज की अगुवाई में भारत  की महिला टीम का प्रदर्शन हर मैच के साथ बेहतर हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह भारतीय महिला टीम क्रिकेटरों की आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी और आने वाले बरसों में और लड़कियां क्रिकेट खेलेंगी।’

 बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, ‘ बीसीसीआई महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहती है। कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी की जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नौजवान खिलाड़ियों की मिली जुली एक संतुलित टीम है। दबाव में हरमनप्रीत कौर ने छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में बेखौफ बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाई।’
विज्ञापन

लॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट के लिए फिर साबित होगा भाग्यशाली

भारतीय टीम ने जीत के बाद ली सेल्फी - फोटो : twitter
रविवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला विश्वकप खिताब हासिल करने के लिए लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान भिड़ेगी। यह महिला क्रिकेट के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है जिस तरह साल 1983 में टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व चैंपियन बनी थी। उसके बाद भारत में क्रिकेट की तस्वीर बदल गई। लॉर्ड्स का मैदान एक बार फिर भारतीय  क्रिकेट की तस्वीर बदलने के लिए लकी चार्म साबित हो सकता है। 

टीम इंडिया ने इस बार विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल तक खेले 8 मैचों में से 6 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। लीग चरण में लगातार चार जीत हासिल कर भारतीय टीम ने अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद पांचवें और छठे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 115 रन और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मात दी थी। सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अंतिम लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सामने करो या मरो की स्थिति खड़ी हो गई थी। जिससे टीम इंडिया ने कप्तान मिताली के शानदार शतक और राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंदबाजी के बल पर आसानी से पार कर लिया। इसके बाद सेमीफाइनल में हरमनप्रीत के तूफान में कंगारू उड़ गए और टीम इंडिया दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें