फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, वनडे और टी20 में द. अफ्रीका से होगा सामना

Wed, 02 Apr 2025 07:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बोर्ड ने बताया कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस साल के अंत में भारत दौरे पर आएंगी। 
विज्ञापन
अजीत अगरकर-रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025 के लिए सीनियर पुरुष टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बुधवार को बोर्ड की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस साल भारत दौरे पर आएंगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के घरेलू कार्यक्रम का एलान
इसमें बताया गया है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज दो अक्तूबर से होगा। पहला मुकाबला अहमदाबाद में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 10 अक्तूबर से कोलकाता में शुरू होगा। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक समय जगह
पहला टेस्ट 02 अक्तूबर (गुरुवार)- 06 अक्तूबर (सोमवार) सुबह 9:30 बजे अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट 10 अक्तूबर (शुक्रवार)-14 अक्तूबर (मंगलवार) सुबह 9:30 बजे कोलकाता

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक समय जगह
पहला टेस्ट 14 नवंबर (शुक्रवार)- 18 नवंबर (मंगलवार) सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली
दूसरा टेस्ट 22 नवंबर (शनिवार)-26 नवंबर (बुधवार) सुबह 9:30 बजे गुवाहाटी

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक  समय जगह
पहला वनडे 30 नवंबर (रविवार)  दोपहर 1:30 बजे रांची
दूसरा वनडे 3 दिसंबर (बुधवार) दोपहर 1:30 बजे रायपुर
तीसरा वनडे 6 दिसंबर (शनिवार) दोपहर 1:30 बजे विशाखापत्तनम
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक  समय जगह
पहला टी20 9 दिसंबर (मंगलवार) शाम 7 बजे कटक
दूसरा टी20  11 दिसंबर (गुरुवार) शाम 7 बजे चंडीगढ़
तीसरा टी20 14 दिसंबर (रविवार) शाम 7 बजे धर्मशाला
चौथा टी20 17 दिसंबर (बुधवार) शाम 7 बजे लखनऊ
पांचवां टी20 19 दिसंबर (शुक्रवार) शाम 7 बजे अहमदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें