फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर्स संघ ने प्रज्ञान ओझा को बनाया आईपीएल संचालन परिषद का प्रतिनिधि

Wed, 23 Dec 2020 06:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रज्ञान ओझा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीसीसीआई की आम सभा की 89वीं सालाना बैठक से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेटर्स संघ ने बुधवार को पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आईपीएल संचालन परिषद के लिए अपना प्रतिनिधि बनाया है। इससे पहले एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना के हाथों में था। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार आईसीए को प्रत्येक वर्ष आईपीएल संचालन परिषद (जीसी) में अपने एक सदस्य को भेजना जरूरी होता है।

विज्ञापन


आईसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने पीटीआई से कहा, ‘हां, आईसीए निदेशकों ने ओझा को आईपीएल संचालन परिषद के लिए नामांकित किया है। सुरिंदर खन्ना ने बहुत अच्छा काम किया है और हम प्रत्येक को मौका देना चाहेंगे।’ 

गौरतलब है कि बाएं हाथ के स्पिनर ओझा ने इस साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

आईसीए निदेशकों के बोर्ड ने 19 दिसंबर को अपनी आम सालाना बैठक के बाद यह फैसला लिया और इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘सदस्यों ने निदेशकों के बोर्ड को आईपीएल जीसी के लिए सदस्य नामांकित करने के लिए अधिकृत किया और आईसीए बोर्ड ने हितों के टकराव के किसी भी संभावित मुद्दों को ध्यान में रखकर विचार विमर्श के बाद ओझा को अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए सही उम्मीदवार पाया। नामांकन एक साल के लिए होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें