इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी-ऑक्शन से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नीलामी सूची में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने 1,005 नाम हटाकर 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन कुछ घंटों बाद ही बोर्ड ने संशोधित सूची जारी करते हुए नौ नए खिलाड़ियों को शामिल कर लिया। इसके साथ ही अब कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है।
स्वास्तिक चिकारा सबसे बड़ा नाम
नई एंट्री में सबसे बड़ा नाम है स्वास्तिक चिकारा, जो 2025 में आरसीबी की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। चिकारा को पहले लिस्ट में शामिल न करने पर कई सवाल उठे थे, क्योंकि वह पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश टी20 लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। अब उनकी वापसी ने फैंस और फ्रेंचाइज़ी दोनों का ध्यान खींचा है।
पांच और भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल
बीसीसीआई ने कुल छह भारतीय खिलाड़ियों को इस अपडेटेड लिस्ट में जोड़ा है। इनमें कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल श्रीजित भी शामिल हैं, जो पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इसके अलावा लिस्ट में जोड़े गए अन्य भारतीय नाम हैं-
इनमें से मिलिंद और विराट सिंह पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं।