फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की एसीयू ने कथित मैच फिक्सर दांडीवाल से की पूछताछ, खुल सकते हैं कई राज

Tue, 07 Jul 2020 11:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई (एसीयू) की दो सदस्यीय टीम ने पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित मैच फिक्सर रविंदर दांडीवाल से मोहाली में पूछताछ की। दांडीवाल को चंडीगढ के पास खेले गए एक टी-20 मैच के आयोजन में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह मैच 29 जून को खेला गया था जो चंडीगढ़ से 16 किलोमीटर दूर सवारा गांव में हुआ था लेकिन इसे श्रीलंका के बादुला शहर में ‘यूवा टी-20 लीग’ मैच के तौर पर स्ट्रीम किया गया। बादुला शहर यूवा प्रांतीय क्रिकेट संघ का घरेलू मैदान है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की टीम दांडीवाल से सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए दिल्ली से मोहाली गई है। एसीयू प्रमुख अजीत सिंह ने पीटीआई को बताया कि दांडीवाल की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचारियों की दुनिया में खलबली मच गई है। सिंह खुद पूछताछ करने के लिए मोहाली नहीं गए हैं लेकिन उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम को उससे पूछ-ताछ करने की अनुमति दी गई थी। फिलहाल हम उसके और उसकी गतिविधियों के बारे में जानने से ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। पंजाब पुलिस ने उसे पांच दिनों के लिए हिरासत में लिया है। वे अपनी जांच जारी रखेंगे और अगर कुछ खुलासा होता है तो हम से जानकारी साझा करेंगे।’

सिंह ने इस मामले में सहयोग के लिए पंजाब पुलिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए कदम उठाया। उसकी गिरफ्तारी से भ्रष्टाचारियों की दुनिया में खलबली मची है और इसका बड़ा असर होगा। इसने एक कड़ा संदेश दिया है। हमें टिप्पणी से पहले कुछ चीजों को सत्यापित करने की जरूरत है।’
विज्ञापन


पीटीआई से बात करते हुए एसीयू प्रमुख ने पिछले सप्ताह दांडीवाल को जाना माना फिक्सर बताया था, जब आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया पुलिस ने उसे टेनिस मैच फिक्सिंग स्कैंडल का सरगना बताया था। इसमें निचली रैंकिंग वाले टेनिस खिलाड़ियों को 2018 में मिस्र और ब्राजील में दो टूर्नामेंटों में कथित तौर पर जान बूझकर हारने के लिए राजी किया गया था। बीसीसीआई पिछले चार वर्षों से उस पर नजर रख रही थी।

सिंह ने कहा, ‘मैं सिर्फ उसके क्रिकेट से जुड़ाव के बारे में बात कर सकता हूं लेकिन वह अन्य खेलों से भी जुड़ा हुआ है। वह खुद अपनी लीग को शुरू करने की कोशिश करता है और जब इस में सफल हो जाता है तो अपने मन मुताबिक नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश करता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें