फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL Video: बिग बैश लीग में अजीबोगरीब घटना! बेटे की गेंद पर लगा छक्का तो दर्शक दीर्घा में बैठे पिता ने लपका कैच

Sun, 12 Jan 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ब्रिस्बेन हीट की पारी के दौरान नाथन मैकस्वीनी ने हास्केट की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर पुल शॉट मारा। गेंद छक्के के लिए गई, लेकिन भीड़ में इसे हास्केट के पिता ने लपक लिया।
विज्ञापन
बीबीएल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच बिग बैश लीग का मैच नंबर 31 एक हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 251 रन बनाए। जवाब में ब्रिस्बेन हीट 20 ओवर में 195 रन बना सके। इस तरह एडिलेड ने 56 रन से जीत दर्ज की। हालांकि, यह मैच हाई स्कोरिंग से ज्यादा किसी और वजह से चर्चा में रहा। एडिलेड के गेंदबाज लियाम हास्केट के लिए मैच के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने इसे खास बना दिया।
विज्ञापन

ब्रिस्बेन हीट की पारी के दौरान नाथन मैकस्वीनी ने हास्केट की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर पुल शॉट मारा। गेंद छक्के के लिए गई, लेकिन भीड़ में इसे हास्केट के पिता ने लपक लिया। इसके बाद उन्होंने गेंद को वापस फील्ड में फेंक दिया। कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, इंग्लैंड के माइकल वॉन और मिस्टर क्रिकेट माइकल हसी भी इस घटना से हैरान थे।
विज्ञापन

मैच की बात करें तो एडिलेड को क्रिस लिन और कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। शॉर्ट ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह 54 गेंद पर 10 चौके और सात छक्के की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुए। लिन ने 20 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। एलेक्स कैरी 13 रन और ओली पोप छह रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन तीन रन बना सके। एलेक्स रॉस ने 19 गेंद में 44 रन और डार्सी शॉर्ट ने 10 गेंद में 16 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली। ब्रिस्बेन की ओर से कुहनेमैन ने तीन विकेट और स्वेपसन ने दो विकेट लिए।

जवाब में ब्रिस्बेन ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। जैक वुड ने 29 रन और माइकल नेसेर ने 18 रन बनाए। नाथन मैकस्वीनी ने 24 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। मैट रेनशॉ ने 16 गेंद में 34 रन बनाए। मैक्स ब्रायंट ने 18 रन, टॉम एलसॉप ने 10 रन, कप्तान कॉलिन मुनरो और जेवियर बार्टलेट खाता नहीं खोल सके, मिचेल स्वेपसन ने एक रन और स्पेंसर जॉनसन ने 13 गेंद में 27 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें